शिवराज सिंह चौहान : कड़ा अनुशासन और सांगठनिक एकता है पहचान
नयी दिल्ली, 29 मार्च :भाषा: मध्य प्रदेश की सियासत के गलियारों में 11 दिसंबर 2018 की सुबह विधानसभा चुनाव के नतीजे आने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन शाम होते होते पूरा मंजर बदल गया. जनता ने भाजपा की जगह कांग्रेस को सत्ता सौंप दी, लेकिन निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नसीब में शायद ज्यादा दिन विपक्ष में बैठना नहीं लिखा था और वह मात्र 15 महीने में ही सत्ता में लौट आए.