कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोनावायरस के खिलाफ अपनी सांसद निधि के इस्तेमाल की घोषणा की
उन्होंने रायबरेली की जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना को लिखे पत्र में अपने क्षेत्र की जनता से यह अपील भी की है कि वो पूरी तरह सावधानी बरतें.
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कोरोना वायरस से निपटने के प्रयास के तहत वहां की जिला अधिकारी से शुक्रवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में स्थानीय जनता की मदद के लिए वह उनकी सांसद निधि का इस्तेमाल कर सकती हैं. उन्होंने रायबरेली की जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना को लिखे पत्र में अपने क्षेत्र की जनता से यह अपील भी की है कि वो पूरी तरह सावधानी बरतें.
सोनिया ने कहा, ‘‘जिला प्रशासन से मेरी अपील है कि लोगों को सेनेटाइज़र, मास्क और साबुन इत्यादि वितरित किए जाएं. दिहाड़ी मजदूरों, गरीबों और बेघर लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए. किसी भी बेसहारे को भूखा नहीं सोने दिया जाए.’’ यह भी पढ़ें: Coronavirus: अमेरिका 64 देशों को करेगा 17.4 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद, भारत भी शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘रायबरेली की जनता की प्रतिनिधि होने के नाते मुझसे जिस प्रकार का सहयोग चाहिए उसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिला अधिकारी महोदया, रायबरेली की जनता की कोरोना आपदा से मदद के लिए जितने भी फंड की जरूरत हो वो आप निकाल सकती हैं. मैं इसकी संस्तुति देती हूं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

