Coronavirus: कोरोना वायरस से पाकिस्तान में अब तक 18 की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,625 हुई
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,625 हुए, जबकि मरने वालों की तादाद 18 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी और रेखांकित किया कि भयावह कोविड-19 के स्थानीय संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालयने कहा कि बीते 12 घंटों में 54 और मामले सामने आए जिससे कुल मामले 1,571 से बढ़कर 1,625 हो गए.