विदेश

कोरोना वायरस: अमेरिका में COVID-19 से छह सप्ताह के शिशु की मौत

गवर्नर नेड लैमंट ने बुधवार को ट्वीट किया कि नवजात को गत सप्ताहांत जब अस्पताल लाया गया था तो उसमें कोई गतिविधि नहीं हो रही थी और उसे फिर बचाया नहीं जा सका। गत रात जांच से पुष्टि हो गई कि वह कोविड-19 से संक्रमित था.

कोरोना वायरस: अमेरिका में COVID-19 से छह सप्ताह के शिशु की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोरोना वायरस (Covid-19) से छह सप्ताह के शिशु की मौत हो गई है. इस जानलेवा संक्रामक रोग के कारण जान गंवाने वाले लोगों में उसकी उम्र सबसे कम थी. कनेक्टिकट (Connecticut) राज्य के गवर्नर ने यह जानकारी दी. गवर्नर नेड लैमंट ने बुधवार को ट्वीट किया कि नवजात को गत सप्ताहांत जब अस्पताल लाया गया था तो उसमें कोई गतिविधि नहीं हो रही थी और उसे फिर बचाया नहीं जा सका. गत रात जांच से पुष्टि हो गई कि वह कोविड-19 से संक्रमित था.

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुखदायी घटना है. हमारा मानना है कि यह कोविड-19 के कारण सबसे कम उम्र के बच्चे की मौत का मामला है.’’गत सप्ताह इलिनोइस के अधिकारियों ने बताया था कि वे एक साल से कम उम्र के बच्चे की मौत की जांच कर रहे हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के प्रकोप से थर्राया अमेरिका, COVID-19 से एक ही दिन में 865 लोगों की मौत

स्थानीय मीडिया के अनुसार यह बच्चा नौ महीने का था. तेजी से फैल रहे इस विषाणु से अमेरिका में कम से कम 4,476 लोगों की मौत हो चुकी है. इसे उम्रदराज लोगों के लिए अधिक खतरनाक माना जा रहा है हालांकि अस्पतालों में युवा मरीज भी देखे जा रहे हैं. कनेक्टिकट की सीमा से लगते न्यूयॉर्क राज्य में कोविड-19 से करीब 2,000 लोग जान गंवा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).