देश

Coronavirus: देश में मृतक संख्या 38 हुई, कुल मामले 1637 पर पहुंचे

मंत्रालय ने बताया कि 1466 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, वहीं 132 लोग या तो ठीक हो गये हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है. एक रोगी दूसरे देश जा चुका है.

Coronavirus: देश में मृतक संख्या 38 हुई, कुल मामले 1637 पर पहुंचे
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को 1637 पहुंच गयी, वहीं इस महामारी से मौत का आंकड़ा 38 हो गया. मंत्रालय ने बताया कि 1466 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, वहीं 132 लोग या तो ठीक हो गये हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है. एक रोगी दूसरे देश जा चुका है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह नौ बजे के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार के आंकड़े जारी होने के बाद से मौत के तीन नये मामले सामने आए हैं. हालांकि यह अभी पता नहीं है कि ये देश के किन हिस्सों से आए हैं. यह भी पढ़ें: Coronavirus: पिछले 24 घंटे में 146 नए मामले, देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 1397 हुई- अब तक 35 की मौत

मंगलवार रात तक देश में कोरोना वायरस से मौत के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में थे. इस राज्य में नौ रोगियों की मौत हो चुकी है. गुजरात में छह, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में ती[Poll ID="null" title="undefined"]न, पंजाब में तीन, दिल्ली में दो, पश्चिम बंगाल में दो और जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से मौत के दो मामले आये हैं..केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में इस महामारी से एक-एक रोगी की मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2020 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).