देश

निजामुद्दीन के धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेने वाला मणिपुर का व्यक्ति संक्रमित

इस मामले के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या दो तक पहुंच गई है.

निजामुद्दीन के धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेने वाला मणिपुर का व्यक्ति संक्रमित
तबलीगी मरकज (Photo Credits: PTI)

इम्फाल: दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेने वाला मणिपुर का व्यक्ति कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित पाया गया है. इस मामले के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या दो तक पहुंच गई है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह मणिपुर जैसे छोटे राज्य के लिए बहुत ही बुरा और गंभीर है. राज्य में कोविड-19 के नियंत्रण कक्ष ने बताया कि निजामुद्दीन में धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद 10 लोग राज्य में लौटे हैं और उनमें से आठ संक्रमित नहीं हैं. राज्य में पहला मामला 24 मार्च को सामने आया था। 23 वर्षीय युवती ब्रिटेन की यात्रा करके लौटी थी और संक्रमित पायी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2020 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).