देश

भारती एंटरप्राइजेज ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की मदद का वादा किया

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस धनराशि के एक बड़े हिस्से को तुरंत पीएम-केयर्स कोष में जमा किया जाएगा.

भारती एंटरप्राइजेज ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की मदद का वादा किया
कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) ने मंगलवार को कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के सहयोग का वादा किया. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस धनराशि के एक बड़े हिस्से को तुरंत पीएम-केयर्स कोष में जमा किया जाएगा.

बयान में कहा गया है कि शेष राशि का इस्तेमाल चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए मास्क तथा अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा.

बयान में कहा गया कि कंपनी 10 लाख से अधिक एन-95 मास्क खरीद रही है और इन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. यह भी पढ़ें: COVID-19: कोरोना वायरस से जंग में आगे आए विक्की कौशल, PM और CM फंड में करेंगे 1 करोड़ रूपए का दान

बयान में कहा गया, "भारती एंटरप्राइजेज और उसकी कंपनियां भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल और अन्य कंपनियां कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का योगदान दे रही हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2020 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).