बीते सप्ताह मांग सुधरने से स्थानीय तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा करोबार में सरसों दाना (तिलहन) के भाव 4,190-4,225 रुपये प्रति क्विन्टल बोले गए, जबकि सरकार ने एक अप्रैल से सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये क्विन्टल तय कर रखा है। सटोरियों द्वारा मंडियों में सरसों की आवक शुरू होने से ठीक पहले जानबूझकर भाव तोड़ने और किसानों को सस्ते में अपने सौदे बेचने के लिए बाध्य करने से सरसों दाना के भाव पिछले सप्ताहांत के मुकाबले 15 रुपये की हानि के साथ 4,190-4,225 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुए। जबकि सरसों दादरी का भाव 100 रुपये की गिरावट दर्शाता 8,650 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ।