एजेंसी न्यूज

पंजाब में ‘निहंगों’ ने हमला कर पुलिसकर्मी के हाथ काटे, दो अन्य को किया जख्मी

उन्होंने बताया कि चार-पांच ‘निहंगों’ (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिये कहा.

पंजाब में ‘निहंगों’ ने हमला कर पुलिसकर्मी के हाथ काटे, दो अन्य को किया जख्मी
DGP दिनकर गुप्ता (Photo Credit-ANI)

चंडीगढ़, 12 अप्रैल: पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि दो अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चार-पांच ‘निहंगों’ (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिये कहा.

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, “उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी.” उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.

‘निहंगों’ ने हमला कर पुलिसकर्मी के हाथ काटे-

उन्होंने कहा, “तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला गया. पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है.”

एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया. एसएसपी ने कहा कि हमले के बाद निहंग मौके से फरार हो गए. उनकी गिरफ्तारी के लिये प्रयास किये जा रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).