एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र : निषेधाज्ञा, पृथकवास उल्लंघन के 35,000 मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने तथा बंद को कड़ाई से लागू कराने के लिये पुलिस ने 22 मार्च से ही सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया था और वह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत मामले दर्ज कर रही है।

महाराष्ट्र : निषेधाज्ञा, पृथकवास उल्लंघन के 35,000 मामले दर्ज

मुंबई, 12 अप्रैल महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले महीने लागू किए गए बंद के दौरान निषेधाज्ञा और पृथकवास के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर अब तक 35,000 से ज्यादा मामले दर्ज किये हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने तथा बंद को कड़ाई से लागू कराने के लिये पुलिस ने 22 मार्च से ही सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया था और वह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत मामले दर्ज कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने इस धारा के तहत राज्य में कम से कम 2,525 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मियों पर हमले के भी 70 मामले सामने आए हैं जिनमें 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही करीब 475 लोगों को पृथकवास का उल्लंघन करते पाया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को विभिन्न नियंत्रण कक्षों में कोरोना वायरस और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर 61,000 से ज्यादा फोन कॉल आए।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने शनिवार तक अवैध परिवहन से जुड़े 803 मामले दर्ज किये हैं और इस दौरान 19,675 वाहन जब्त किये गए तथा 1.23 करोड़ रूपये जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक तीन पुलिसकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).