एजेंसी न्यूज

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मृतकों की संख्या हुई 273, मरीजों की संख्या बढ़कर 8,356 पर पहुंची

12 अप्रैल देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या रविवार को 273 हो गई और कोविड-19 मरीजों की संख्या 8,356 पर पहुंच गई. मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम से करीब 34 और लोगों की मौत हुई...

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मृतकों की संख्या हुई 273, मरीजों की संख्या बढ़कर 8,356 पर पहुंची
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कोरोना वायरस:- 12 अप्रैल देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या रविवार को 273 हो गई और कोविड-19 (Covid-19) मरीजों की संख्या 8,356 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 7,367 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 715 लोग ठीक हुए और एक व्यक्ति विदेश चला गया है.

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम से करीब 34 और लोगों की मौत हुई. अब तक सबसे ज्यादा 127 मौत महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुई है. इसके बाद मध्य प्रदेश में 36, गुजरात में 22 और दिल्ली में 19 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- देश में कोविड-19 मृतकों की संख्या 273 हुई; कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,356 पर पहुंची

पंजाब में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि तमिलनाडु में 10 और तेलंगाना में नौ मौत हुई है. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में छह लोगों ने जबकि पश्चिम बंगाल में पांच लोगों ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया. जम्मू-कश्मीर में चार और उत्तर प्रदेश में पांच मौत हुई है. हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक केरल में दो लोगों की मौत हुई है. बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. शनिवार शाम तक मृतकों का आंकड़ा 242 था. हालांकि, शनिवार रात नौ बजे तक विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई पीटीआई- की तालिका के मुताबिक कोविड-19 से कम से कम 287 मौत हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).