नीतीश ने संदिग्ध कोरोना मरीजों के सम्पर्क वाले क्षेत्रों में गहन जांच का निर्देश दिया
यहां एक बैठक में मुख्य सचिव के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति के साथ-साथ दवा, उपकरण, मास्क, पी0पी0ई0 किट्स इत्यादि की उपलब्धता एवं आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की ।