मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं पोग्बा
पोग्बा ने यूनाईटेड पोडकास्ट में कहा, ‘‘मैंने अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं लंबे समय तक बाहर रहकर परेशान हो गया हूं। अब मैं लगभग फिट हूं और टीम के साथ पूर्ण अभ्यास और खेलने के बारे में सोच रहा हूं। ’’
फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे पोग्बा इस सत्र में यूनाईटेड की तरफ से केवल आठ मैच ही खेल पाये हैं। टखने की चोट के कारण उन्हें दिसंबर में ही बाहर होना पड़ा था और बाद में कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयीं।
पोग्बा ने यूनाईटेड पोडकास्ट में कहा, ‘‘मैंने अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं लंबे समय तक बाहर रहकर परेशान हो गया हूं। अब मैं लगभग फिट हूं और टीम के साथ पूर्ण अभ्यास और खेलने के बारे में सोच रहा हूं। ’’
पोग्बा 26 दिसंबर के बाद कोई मैच नहीं खेल पाये हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘आप बुरा सोचते हैं लेकिन मैंने अपने करियर में कभी ऐसा नहीं सोचा, मैं चीजों को हमेशा सकारात्मक तौर पर लेता हूं। इससे मेरी वापसी की बेताबी अधिक बढ़ जाती है। और हां इससे यह भी पता चलता है कि मैं फुटबाल को कितना चाहता हूं। ’’
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).