भंडारण सुविधाएं नहीं होने से किसान सरसों की फसल एमएसपी से कम दर पर बेचने को मजबूर :हुड्डा
हुड्डा ने एक बयान में कहा, ‘‘अधिकतर किसानों के पास भंडारण की क्षमताएं नहीं हैं और इस वजह से उन्हें कम दर पर फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरसों 4425 रुपये प्रति कुंतल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिकनी चाहिए लेकिन किसान इसे 3,500-3,800 रुपये कुंतल पर बेचने को मजबूर हैं। सरकार को किसानों के लिए उचित भंडारण सुविधाएं प्रदान करनी होंगी वर्ना वे अपनी गेहूं की फसल भी निजी एजेंसियों को एमएसपी से कम दर पर बेच देंगे।’’