एजेंसी न्यूज

लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में रहने के दौरान दो बच्चों के पिता बने जूलियन असांजे: रिपोर्ट

अखबार ने खबर में असांजे की बच्चों के साथ तस्वीरें व मोरिस का साक्षात्कार प्रकाशित किया है।

लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में रहने के दौरान दो बच्चों के पिता बने जूलियन असांजे: रिपोर्ट

‘द मेल ऑन संडे’ में दी गई खबर के मुताबिक 48 साल के ऑस्ट्रेलियाई असांजे और उनकी वकील के बीच रिश्तों की बात सामने आई है। दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं।

अखबार ने खबर में असांजे की बच्चों के साथ तस्वीरें व मोरिस का साक्षात्कार प्रकाशित किया है।

असांजे पर अमेरिकी खुफिया दस्तावेज लीक करने का आरोप है।

मोरिस का कहना है कि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अब शादी करने की सोच रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों 2017 में सगाई कर चुके हैं। पिछले हफ्ते अदालत के दस्तावेजों से इसके बारे में पता चलना शुरू हुआ। असांजे को फिलहाल लंदन में कड़ी सुरक्षा वाली बेलमार्श जेल में रखा गया है।

अखबार ने कहा कि मोरिस ने इस रिश्ते और बच्चों को सबसे सामने लाने का फैसला किया क्योंकि उसे डर था कोरोना वायरस के प्रसार की वजह से ‘बेलमार्श जेल में असांजे के जीवन को गंभीर खतरा है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).