बांग्लादेश में शेख मुजीबुर्रहमान हत्या के मामले में सेना के पूर्व अधिकारी को फांसी दी गई
'बीडी न्यूज24.कॉम' की खबर के अनुसार अब्दुल मजीद को आज रात स्थानीय समयानुसार 12 बजकर एक मिनट पर केरानीगंज में ढाका केन्द्रीय कारागार में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।
ढाका, 11 अप्रैल बांग्लादेश ने 1975 के तख्तापलट में संलिप्तता के मामले में सेना के एक पूर्व कैप्टन को फांसी दे दी। तख्तापलट में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या कर दी गई थी।
'बीडी न्यूज24.कॉम' की खबर के अनुसार अब्दुल मजीद को आज रात स्थानीय समयानुसार 12 बजकर एक मिनट पर केरानीगंज में ढाका केन्द्रीय कारागार में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।
जेलर महबूब उल इस्लाम ने कहा कि मजीद को फांसी देकर मौत की नींद सुला दिया गया।
लगभग 25 साल तक भारत में छिपे रहने के बाद उसे मंगलवार को ढाका से गिरफ्तार किया गया था।
शुक्रवार को मजीद की पत्नी और चार अन्य संबंधियों ने जेल में उससे दो घंटे मुलाकात की थी।
राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने मंगलवार को उसकी दया याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसे फांसी देने का रास्ता साफ हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

