एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: इंदौर में दो और मरीजों की मौत, मृतक संख्या 32 पर पहुंची

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष ने एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था।

कोरोना वायरस: इंदौर में दो और मरीजों की मौत, मृतक संख्या 32 पर पहुंची

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 अप्रैल देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की चपेट में आये 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो और मरीजों की मौत का रविवार को खुलासा किया गया। इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 32 हो गयी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष ने एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था।

अधिकारी ने दोनों मरीजों की मौत की तारीख का हालांकि फिलहाल खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने बताया, "दोनों मरीजों की मौत के बाद प्रयोगशाला से आयी जांच रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।"

अधिकारियों ने बताया कि शहर में पिछले 48 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के जो 49 नये मरीज मिले हैं, उनमें निजी अस्पताल का एक डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। इसके बाद शहर में इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 298 पर पहुंच गयी है। इनमें से 32 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 10.74 प्रतिशत है।

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है।

इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).