एजेंसी न्यूज

शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण चार लाख करोड़ रुपये बढ़ा

कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 3,568.67 अंक या 12.93 प्रतिशत चढ़ गया।

शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण चार लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों के सामूहिक बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,04,068.05 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 3,568.67 अंक या 12.93 प्रतिशत चढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 89,383.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,72,883.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 60,754.82 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,820.17 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 47,485.86 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,13,695.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 41,839.09 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,62,633.62 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 36,352.48 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,21,789.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 35,515.68 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 2,66,804.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 35,082.62 करोड़ रुपये बढ़कर 2,94,785.84 करोड़ रुपये रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,162.54 करोड़ रुपये बढ़कर 2,44,183.72 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की बाजार हैसियत 22,210.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,71,553.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इसी तरह आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 9,280.64 करोड़ रुपये बढ़कर 2,27,836.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).