महिला ने अपने पांच बच्चों को नदी में डुबोया
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गाँव में रहने वाली मंजू (36) का पति मृदुल यादव झारखण्ड में रहता है। शनिवार देर रात मंजू किसी को बताए बगैर अपने पांच बच्चों आरती (12), सरस्वती (10), मातेश्वरी (08), शिवशंकर (छह) और केशव (चार) को घर से लेकर निकली थी।