नासिक में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले आए सामने, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 20
नासिक में पांच और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महाराष्ट्र के इस जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सामने आए नए मामलों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं और ये सभी मालेगांव के रहने वाले हैं.
नासिक (Nashik) में पांच और लोगों के कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित पाए जाने के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) के इस जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सामने आए नए मामलों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं और ये सभी मालेगांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि 53 लोगों की लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से पांच लोग शनिवार को संक्रमित पाए गए और शेष 48 लोग संक्रमण मुक्त पाए गए.
इससे पहले आठ अप्रैल को जिले में इस संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. अधिकारी ने बताया कि जिले में सबसे पहले संक्रमित पाए गए निफाड तालुक में लासलगांव के निकट पिम्पलगांव नाजिक के 30 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमण मुक्त हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पुणे में कोरोना वायरस से 2 मरीजों की मौत, राज्य में आज 134 नए केस आए
उन्होंने बताया कि शनिवार रात को आई उपचार के बाद की दूसरी रिपोर्ट में भी उसके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई. यह व्यक्ति 29 मार्च को संक्रमित पाया गया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

