कोरोना से जंग के लिये प्रौद्योगिकी संस्थानों ने बनाए कई नये यंत्र
अस्पतालों में विशेष संक्रमण रोधी कपड़े, कम लागत वाले कोरोना वायरस जांच किट, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिये पृथक लघुकक्ष, परंपरागत ऑक्सीजन मास्क के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल हो सकने लायक बबल हेलमेट्स और सामाजिक दूरी का उल्लंघन होने पर अलार्म की तरह बजने वाले पेंडेंट कुछ ऐसे नए उत्पाद और विचार हैं जो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद नजर आ रहे हैं।