कोरोना संकट के बावजूद अधिक बुआई करने के लिये किसान बधाई के पात्र : नायडू
नायडू ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं देश के किसान भाइयों के अदम्य साहस और राष्ट्र निष्ठा का अभिनन्दन करता हूं, जिन्होंने कोविड-19 के संक्रमण के बावजूद भी, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 37 प्रतिशत अधिक क्षेत्रफल में धान की रोपाई की है।’’