कोविड-19 को अवसर में बदलने, युद्धस्तर पर राजमार्गों का निर्माण फिर शुरू करने की जरूरत : गडकरी
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से जो नुकसान हुआ है उसके मद्देनजर बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का मानना है कि भारत को संकट को अवसर में बदलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से जो नुकसान हुआ है उसके मद्देनजर बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
गडकरी ने पीटीआई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कहा कि हम ऐसी राजमार्ग परियोजनाओं में फिर से निर्माण शुरू करने के लिए राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं जिनमें प्रवासी मजदूरी को रोजगार मिल सके।
मंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों के साथ बातचीत की जा रही है। देशभर में करीब 20 लाख प्रवासी मजदूर या तो अपने गावों को लौट गए है या रास्ते में आश्रय स्थलों पर फंसे हुए हैं।
मंत्री ने कहा, ‘‘मेरी सड़क क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। यदि कोरोना वायरस के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाएं तो परियोजनाओं में काम शुरू हो सकता है। हमें दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। कुछ स्थानों पर कलेक्टरों ने अनुमति दी है, कुछ पर नहीं दी है। हमें राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ इस पर आगे जानकारी ले रहे हैं।’’
गडकरी ने कहा कि करीब 20 लाख प्रवासी श्रमिक या तो अपने गांव लौट चुके हैं या आश्रय स्थलों पर फंस हुए हैं। आपदा प्रबंधन कानून लागू होने की वजह से जिलाधिकारी इस पर निर्णय ले सकता है।
गडकरी ने कहा, ‘‘जैसा मैंने कहा है, मैं मानता हूं हम किसी भी समस्या को अवसर में बदल सकते हैं। हमें राजमार्ग निर्माण पर नयी ऊर्जा के साथ जुटना चाहिए। कोरोना वायरस की वजह से राजमार्ग क्षेत्र ने काफी अड़चन झेली है। आने वाले वर्षों में हमें बुनियादी ढांचा क्षेत्र को शीर्ष प्राथमिकता देनी होगी। अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचा जरूरी है।’’
मंत्री ने कहा, ‘‘राजमार्ग क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए योजना तैयार है। समिति बनाई गई है। राजमार्ग परियोजनाओं में युद्धस्तर पर काम शुरू करने की जरूरत है। इनमें एक लाख करोड़ रुपये की दिल्ली-मुंबई की नई एक्सप्रेसवे परियोजना शामिल है। इस परियोजना से राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के पिछड़े और दूरदराज क्षेत्रों के विकास में मदद लिगी। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

