एजेंसी न्यूज

सीपीआई महासचिव सीताराम येचुरी ने सरकार से की मांग, कहा- पीएम केयर फंड का पैसा राज्यों को दिया जाए

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कोरोना के खिलाफ अभियान के सुचारू संचालन हेतु सहायता राशि जुटाने के लिये प्रधानमंत्री के नाम पर बनाये गये कोष ‘पीएम केयर’ का पैसा राज्यों को देने की सरकार से मांग की है. येचुरी ने रविवार को कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में राज्यों ने अग्रिम स्तर पर मोर्चा संभाला हुआ है.

सीपीआई महासचिव सीताराम येचुरी ने सरकार से की मांग, कहा- पीएम केयर फंड का पैसा राज्यों को दिया जाए
सीताराम येचुरी (Photo Credits: IANS)

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने कोरोना के खिलाफ अभियान के सुचारू संचालन हेतु सहायता राशि जुटाने के लिये प्रधानमंत्री के नाम पर बनाये गये कोष ‘पीएम केयर’ (PM Cares Fund) का पैसा राज्यों को देने की सरकार से मांग की है. येचुरी ने रविवार को कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में राज्यों ने अग्रिम स्तर पर मोर्चा संभाला हुआ है.

उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (GST) के बकाये का भी पैसा केन्द्र द्वारा राज्यों को नहीं दिये जाने पर ट्वीट कर कहा, ‘‘यह आपराधिक है और स्वयं को हराने के समान है. केन्द्र सरकार को प्रधानमंत्री के नाम पर गठित कोष में एकत्र किये गये हजारों करोड़ रुपये की राशि और उनका बकाया राज्यों को तत्काल देना चाहिये.’’

यह भी पढ़ें: CAA और NRC पर विपक्ष में ही घमासान, ममता बनर्जी ने नहीं दिया साथ तो सीताराम येचुरी ने कही बात

उन्होंने पिछले वित्त वर्ष में जीएसटी से हुये राज्यों को नुकसान की भरपाई के रूप में 30 हजार करोड़ रुपये के बकाये का जिक्र करते हुये कहा कि केन्द्र को संकट की इस घड़ी मे आर्थिक तंगी से जूझ रहे राज्यों को जीएसटी सहित कानून के मुताबिक अन्य बकायों का भी राज्यों को भुगतान करना चाहिये.

उन्होंने केन्द्र द्वारा राज्यों के बकाये का भुगतान नहीं करने को अस्वीकार्य बताते हुये कहा, ‘‘राज्य तमाम आर्थिक संकटों के बावजूद कोरोना के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं. उन्हें अतिरिक्त राशि देने के बजाय केन्द्र द्वारा उनके कानूनी हक के मुताबिक राशि देने से भी इंकार किया जा रहा है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).