ईरान में वायरस से 117 और लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या 4,474 हुई
उन्होंने बताया कि ईरान अब तक 2,63,388 नमूनों की जांच कर चुका है। कोरोना वायरस से संक्रमित और अस्पताल में भर्ती लोगों में से 43,894 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 3,930 की हालत नाजुक बनी हुई है।