उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 480 तक पहुंची
प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 480 है जो 41 जिलों से हैं।''
लखनउ, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या रविवार को 480 हो गयी।
प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 480 है जो 41 जिलों से हैं।''
उन्होंने बताया कि नमूनों की व्यवस्था में काफी प्रगति हुई है। कल 1,640 नमूनों की जांच की गयी। शुरू में डेढ सौ से दो सौ नमूनों की जांच हो पा रही थी, जिसे बढ़ाकर आठ सौ किया गया। अब यह आंकडा 1,600 को पार कर गया है। जल्द ही 2,000 से अधिक नमूनों की जांच की सुविधा होगी।
प्रसाद ने बताया कि कल से चिकित्सा विभाग की वेबसाइट पर स्वैच्छिक पंजीकरण शुरू कर रहे हैं। इसमें वे चिकित्सक जिनके पास समय है और वे टेली सलाह (फोन के जरिये)देना चाहते हैं, पंजीकरण करेंगे। काल सेंटर 18001805145 पर घर से कॉल कर सलाह ली जा सकती है। इसके लिए काउंसलर लगाये गए हैं जो उनकी बात लोगों से कराते हैं। हम सरकारी और सेवानिवृत्त चिकित्सकों का पूल बनाकर उनकी सेवाएं लेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चिन्ता है कि जो भी आकस्मिक सेवा के लिए आता हो, उसे सभी सेवाएं उपलब्ध हों। आगरा में डॉक्टर संक्रमित हो गये। इसकी वजह से पूरी टीम को पृथकवास में जाना पड़ा। इसलिए तय किया गया है कि कोरोना संक्रमण के मामले जिन जिलों से आये हैं, वहां कल से चार से छह बजे के बीच डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
प्रमुख सचिव ने बताया कि पृथक वार्ड में मरीजों की संख्या 576 है जबकि पृथक केंद्रों में यह संख्या 8,084 है।
अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

