चीन से निकल रही कंपनियों को आकर्षित करने के लिये कदम उठाने की जरूरत: फियो
सुझावों में समयबद्ध तरीके से काम करने को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने, अगर समय पर लाइसेंस और परमिट की मंजूरी नहीं मिलती है तो उसे मंजूर मान लिया जाना, जमीन अधिग्रहण नियम में बदलाव एक महीने में बिजली कनेक्शन और दो महीनों में बैंक कर्ज मंजूरी शामिल हैं।