एजेंसी न्यूज

नगालैंड के सरकारी कार्यालयों में सोमवार से शुरू होगा काम : मुख्य सचिव

इसमें कहा गया कि सभी विभागों के प्रशासनिक प्रमुखों से कहा गया है कि वे काम पर आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करें और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन के लिये आवश्यक इंतजाम करें।

नगालैंड के सरकारी कार्यालयों में सोमवार से शुरू होगा काम : मुख्य सचिव
जमात

कोहिमा, 12 अप्रैल कोहिमा और दीमापुर में नागरिक सचिवालय और निदेशालय समेत नगालैंड के सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार से कामकाज शुरू होगा हालांकि कर्मचारियों की संख्या कम रहेगी। मुख्य सचिव टेमजेन टॉय द्वारा जारी एक आदेश में यह बात कही गई।

इसमें कहा गया कि सभी विभागों के प्रशासनिक प्रमुखों से कहा गया है कि वे काम पर आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करें और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन के लिये आवश्यक इंतजाम करें।

टॉय ने शनिवार को कहा, “कोहिमा और दीमापुर में सचिवालय और निदेशालय तथा जिलों में सभी सरकारी कार्यालय सीमित कर्मचारियों के साथ अपना कामकाज सोमवार (13 अप्रैल) से शुरू करेंगे।”

उन्होंने कहा, “जो लोग किसी खास दिन दफ्तर नहीं आ रहे हैं उन्हें फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिये संपर्क में होना चाहिए।”

मुख्यसचिव में 22 मार्च को लॉकडाउन लागू किये जाने के दौरान कहा था कि अगले आदेश तक सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

नगालैंड में कोविड-19 का अबतक एक भी मामला सामने नहीं आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).