एजेंसी न्यूज

नेपाल में तीन भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित

मीडिया रिपोर्टों में रविवार को यह जानकारी दी गई।

नेपाल में तीन भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित

काठमांडू, 12 अप्रैल भारत से नेपाल आए और यहां एक मस्जिद में रह रहे तीन भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्टों में रविवार को यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक तीन भारतीय नागरिक राजधानी काठमांडू से 135 किलोमीटर दूर बीरगंज शहर में एक मस्जिद में रह रहे थे। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 15अप्रैल तक बंद लागू है।

स्थानीय समाचार चैनल के अनुसार इन तीन नए मामलों के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 12 हो गए हैं।

ऐवेन्यूज टेलीविजन ने स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि हेताउदा स्थित ‘वेक्टर बॉर्न डिसीज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर’ से प्रारंभिक रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद, नमूनों को पुष्टि के लिए काठमांडू के ‘नेशनल पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी’ (एनपीएचएल) भेजा गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई।

गौरतलब है कि सप्तारी जिले में मार्च में हुए एक धार्मिक सम्मेलन में नेपाल और भारत से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था और ये तीन लोग भी इसमें हिस्सा लेने के लिए कथित तौर पर नेपाल पुहंचे थे।

रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने मस्जिद में रह रहे 26 लोगों को पृथक वास में भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).