एजेंसी न्यूज

बंद : गुजरात से 900 ब्रिटिश नागरिकों को वापस लेकर जाएंगे ब्रिटिश एयरवेज के विमान

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ब्रिटिश एयरवेज की तीन उड़ानों को यहां फंसे ब्रिटिश नागरिकों को ले जाने के लिये संचालन की मंजूरी दी जाएगी। हवाईअड्डे की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

बंद : गुजरात से 900 ब्रिटिश नागरिकों को वापस लेकर जाएंगे ब्रिटिश एयरवेज के विमान

अहमदाबाद, 12 अप्रैल देश व्यापी बंद के कारण गुजरात में फंसे 900 ब्रिटिश नागरिकों को आने वाले कुछ दिनों में ब्रिटिश एयरवेज तीन उड़ानों के जरिये वापस लेकर जाएगी। अहमदाबाद हवाईअड्डे के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ब्रिटिश एयरवेज की तीन उड़ानों को यहां फंसे ब्रिटिश नागरिकों को ले जाने के लिये संचालन की मंजूरी दी जाएगी। हवाईअड्डे की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि उड़ान संख्या बीए9113सी, बीए9117सी और बीए9117सी क्रमश: 13,15 और 17 अप्रैल को हवाईअड्डे से संचालित की जाएंगी।

इसमें कहा गया, ‘‘ऐसा अनुमान है कि अहमदाबाद से रवाना होने वाली इन उड़ानों में से प्रत्येक में करीब 300 यात्री सवार होंगे।’’

विज्ञप्ति में कहा गया, “दो विमान यहां लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से आएंगे और ब्रिटिश राजधानी के लिये 13 और 15 अप्रैल को रवाना होंगे। तीसरा विमान 17 अप्रैल को हैदराबाद से यहां पहुंचेगा और उसी दिन रवाना हो जाएगा।”

इसमें कहा गया, “यात्रियों की सुविधा और सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक विशेष इंतजाम किये जाएंगे।” इसमें कहा गया है कि हवाईअड्डा सभी यात्रियों से मौके पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता है।

इसमें कहा गया कि हवाई अड्डे के निदेशक मनोज गंगल ब्रिटिश उच्चायोग के लगातार संपर्क में हैं जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).