एजेंसी न्यूज

नास्कॉम के पूर्व अध्यक्ष आर चंद्रशेखर ने दिया बड़ा बयान, कहा- लॉकडाउन लंबा चला, तो IT उद्योग में जा सकती हैं नौकरियां

नास्कॉम के पूर्व अध्यक्ष आर चंद्रशेखर का मानना है कि कोविड-19 महामारी की वजह से यदि लॉकडाउन लंबा चलता है, तो सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में नौकरियों में कटौती हो सकती है. चंद्रशेखर ने कहा कि घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) दीर्घावधि में एक सकारात्मक पहलू हो सकता है. इससे आईटी कंपनियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे और उनके निवेश में बचत होगी.

नास्कॉम के पूर्व अध्यक्ष आर चंद्रशेखर ने दिया बड़ा बयान, कहा- लॉकडाउन लंबा चला, तो IT उद्योग में जा सकती हैं नौकरियां
लॉकडाउन (Photo Credits: IANS)

हैदराबाद:- नास्कॉम के पूर्व अध्यक्ष आर चंद्रशेखर (R. Chandrasekhar) का मानना है कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी की वजह से यदि लॉकडाउन लंबा चलता है, तो सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में नौकरियों में कटौती हो सकती है. चंद्रशेखर ने कहा कि घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) दीर्घावधि में एक सकारात्मक पहलू हो सकता है. इससे आईटी कंपनियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे और उनके निवेश में बचत होगी.

पूर्व नौकरशाह ने कहा कि यदि मौजूदा स्थिति और खराब होती है तो स्टार्टअप्स के लिए दिक्कत आ सकती है. स्टार्टअप्स कंपनियां उद्यम पूंजीपतियों से मिले कोष से चल रही हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियां दो वजहों से नौकरियों में कटौती नहीं करेंगी. एक तो वे अपने कर्मचारी नहीं गंवाना चाहती हैं. दूसरा उनके पास कर्मचारियों को देने के लिए धन की कमी नहीं है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र लॉकडाउन: कोरोना मरीजों की संख्या के आधार पर राज्य को रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन में बांटा गया- यहां देखें पूरी लिस्ट

चंद्रशेखर ने कहा कि कुछ बड़ी कंपनियां यदि नौकरियों की कटौती करती भी हैं, तो वे अस्थायी या इंटर्न कर्मचारिेयों को हटाएंगीं. उन्होंने कहा कि जब तक इन कंपनियों की जेब अनुमति देगी, वे नियमित और स्थायी कर्मचारियों को नहीं हटाएंगी.

हालांकि, इसके साथ ही चंद्रशेखर ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह स्थिति कब तक रहती है. एक महीने, दो महीने या तीन महीने. उसके बाद ये कंपनियां भी दबाव में आ जाएंगी. कंपनियां अपने कर्मचारियों को सब्सिडी देना जारी नहीं रख सकते हैं. चंद्रशेखर ने पीटीआई से कहा कि सवाल यह है कि ऐसी स्थिति कब तक रहती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).