उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा- कठिन समय में कांग्रेस बसों की राजनीति कर रही है
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बुधवार को आरोप लगाया कि इस कठिन समय में कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, ऐसा कभी किसी बड़े राजनीतिक दल ने नहीं किया. लोकभवन में पत्रकारों से बात करते हुये शर्मा ने कहा, ‘'कांग्रेस पार्टी के पास कोई बसें नहीं हैं.