एजेंसी न्यूज

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को डर- कोरोना वायरस लाखों अफ्रीकी नागरिकों को गरीबी की ओर धकेल स्कता है

संयुक्त राष्ट्र की 28 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार यह वायरस सभी अफ्रीकी देशों में फैला है और ज्यादातर देशों में 1,000 से कम मामले सामने आए हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को डर- कोरोना वायरस लाखों अफ्रीकी नागरिकों को गरीबी की ओर धकेल स्कता है
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Photo Credit- File Photo)

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ‘अफ्रीका में कोविड-19 के प्रभाव’ पर एक नीति रिपोर्ट जारी करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि अफ्रीकी देशों ने इस संकट पर तेजी से कदम उठाए हैं. इस संक्रमण से अफ्रीकी महाद्वीप में 2500 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन संक्रमण के मामलों की संख्या आशंका से कहीं कम है. संयुक्त राष्ट्र की 28 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार यह वायरस सभी अफ्रीकी देशों में फैला है और ज्यादातर देशों में 1,000 से कम मामले सामने आए हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के अपेक्षाकृत कम मामलों की पुष्टि हुई है। इससे आशा जगी है कि अफ्रीकी देश इस महामारी के चलते बुरी स्थिति में आने से बच गए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि मामलों की कम संख्या का कारण आवश्यकता से कम जांच और कम आंकड़ें दर्ज किया जाना भी हो सकता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी थी कि इस महामारी से पहले ही वर्ष में 47 अफ्रीकी देशों में 83,000 से 1,90,000 लोगों की मौत हो स कती है और यह संख्या सरकारों के प्रयासों के आधार पर घट बढ़ सकती है. डब्ल्यूएचओ ने यह भी आगाह किया है कि इस महामारी के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव कई वर्ष तक रहेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).