LIVE: 11 मार्च की बड़ी खबरें और अपडेट्स
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.- अमेरिका ने कहा, भारत को रूसी तेल खरीदने की “इजाजत” दी

अमेरिका ने कहा, भारत को रूसी तेल खरीदने की “इजाजत” दी

अमेरिका ने एक बार फिर कहा है कि उसने भारत को अस्थायी तौर पर रूसी तेल खरीदने की “इजाजत” दी है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई दिक्कतों को देखते हुए अमेरिका ने भारत को अस्थायी तौर पर रूसी तेल खरीदने की इजाजत दी है. लैविट ने यह भी कहा कि इससे रूस को बहुत अधिक आर्थिक लाभ नहीं होगा.

भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी सरकार की आलोचना की है. कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, “भारत सरकार हमारी संप्रभुता और गरिमा के इस घोर अपमान पर आपत्ति क्यों नहीं जता रही है? भारत की प्रतिष्ठा की रक्षा करने के बजाय, प्रधानमंत्री मोदी जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं.”

कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र को संबोधित करते हुए तीन सवाल पूछे. “उन्हें किस बात का डर है, भारत के फैसलों के बारे में बाहर से क्यों बताया जा रहा है और नरेंद्र मोदी अमेरिका के हाथों ब्लैकमेल क्यों हो रहे हैं.” कांग्रेस ने अंत में लिखा, “भारत की जनता जवाब पाने की हकदार है क्योंकि भारत की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं हो सकता.”