कठिन समय में कांग्रेस बसों की राजनीति कर रही है : उपमुख्यमंत्री
लोकभवन में पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा, ‘'कांग्रेस पार्टी के पास कोई बस नहीं है। ये सारी बस राजस्थान सरकार की हैं, जब कांग्रेस द्वारा दी गयी बसों की सूची का विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि करीब 460 बस फर्जी हैं। ऐसे कठिन समय में किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने ऐसी राजनीति नहीं की।’’