एजेंसी न्यूज

दिल्ली में कोविड-19 के 534 ताजा मामले, मृतकों की कुल संख्या 176 हुई

इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है।

दिल्ली में कोविड-19 के 534 ताजा मामले, मृतकों की कुल संख्या 176 हुई
जमात

नयी दिल्ली, 20 मई दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 534 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,000 से अधिक हो गई है।

इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले 19 मई को संक्रमण के पांच सौ मामले सामने आए थे।

बुधवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 176 हो गई है और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,088 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया कि मृत्यु जांच समिति (डेथ ऑडिट कमेटी) को विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मौत की कुल संख्या का तात्पर्य उन मामलों से है जहां मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 बताया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).