RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 23वां मुकाबला आज यानी 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन संतुलित रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 15 अप्रैल को होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था और टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और टीम वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (RCB vs LSG Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है. RCB ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मैचों में जीत मिली है. पिछले सीजन में खेले गए मुकाबले में RCB ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया था, जिसमें टीम ने 240 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. टीम के बल्लेबाज एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 164 रन ही बना सकी थी, ऐसे में टीम अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (M Chinnaswamy Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि, मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 167 रन है और यहां सर्वोच्च टीम स्कोर 287/3 (SRH बनाम RCB, 2024) दर्ज है.

बेंगलुरु का मौसम (Bengaluru Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को बेंगलुरु में मौसम गर्म रहेगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs LSG 23rd T20 Match Playing Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमेरियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, और सुयश शर्मा.

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, और प्रिंस यादव.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.