लॉकडाउन: तमिलनाडु में निराश प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए राजमार्ग पर पैदल ही निकल पड़े
तमाम बाधाओं के साथ ये प्रवासी श्रमिक राष्ट्रीय राजमार्ग-16 (चेन्नई- कोलकाता), जिसे ग्रैंड नॉर्दर्न ट्रंक रोड भी कहा जाता है, पर पैदल ही निकल चुके हैं, मन में एकमात्र इच्छा लिए कि किसी भी तरह से घर पहुंचना है। किसी के पास कुछ पैसे हैं, तो किसी के पास वो भी नहीं, फिर भी ये लोग जिंदगी की आखिरी आस लिए अपने घर की तरफ बढ़े जा रहे हैं।