ठाणे में लॉकडाउन उल्लंघन के लिए 200 दुकानदारों के खिलाफ नोटिस
जमात

ठाणे, 20 मई महाराष्ट्र के ठाणे महानगर पालिका ने मुंब्रा इलाके में लॉकडाउन उल्लंघन के सिलसिले में करीब 200 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।

मुंब्रा वार्ड के सहायक आयुक्त महेश अहीर ने कहा कि महानगर पालिका के कर्मियों को उनकी ड्यूटी करने से रोकने के सिलसिले में आठ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 32 दुकानदारों पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अहीर ने बताया कि लॉकडाउन मानदंडों के अनुसार तय समय के अलावा दुकान खोलने और ग्राहकों से सामाजिक दूरी बनाने का आग्रह नहीं करने पर लगभग 200 दुकानदारों को लॉकडाउन उल्लंघन का नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने महानगर पालिका के कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने से रोका था, उनके खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा नियंत्रण प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

ठाणे नगर आयुक्त विजय सिंहल ने महानगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों को शहर में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)