एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश: गर्म चपाती नहीं परोसने पर दामाद ने 55 वर्षीय सास की पीट- पीटकर की हत्या

खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर के मंधाता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पटीदार ने बुधवार को बताया कि यह घटना बिल्लौरा गांव के पास जंगल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को घटी।

मध्य प्रदेश: गर्म चपाती नहीं परोसने पर दामाद ने 55 वर्षीय सास की पीट- पीटकर की हत्या
मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

भोपाल: गर्म रोटी बनाकर नहीं देने पर गुस्से में आकर अपनी 55 वर्षीय सास की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर के मंधाता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पटीदार ने बुधवार को बताया कि यह घटना बिल्लौरा गांव के पास जंगल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को घटी. उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेश (35) धामनोद इलाके का रहने वाला है तथा शादी के बाद से ही अपनी ससुराल में रह रहा था.

उन्होंने मृतक महिला गूजर बाई के पति के हवाले से बताया कि सोमवार देर रात को सुरेश के घर वापस लौटने पर उसकी सास ने उसे खाना परोसा, क्योंकि सुरेश की पत्नी जब तक सो चुकी थी.  पाटीदार ने बताया कि सुरेश ने अपनी सास से खाने में गर्म चपातियां मांगीं. उसकी सास द्वारा इससे इनकार करने पर उसे गुस्सा आ गया और विवाद बढ़ने पर उसने लाठी से सास को पीट-पीट कर मार दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: सास की मौत से खुश थी महिला, गुस्साए पति ने दूसरी मंजिल से ढकेला, हुई मौत

उन्होंने बताया कि पिटाई के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर महिला का पति नानूराम व अन्य परिजन गूजर बाई को बचाने के लिए आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.  इसके बाद मंगलवार सुबह को नानूराम ने अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पाटीदार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मामले में विस्तृत जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).