एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरसः ओडिशा में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई, संक्रमितों की तादाद 1,052 पहुंची

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के 74 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 1052 तक पहुंच गई है।

कोरोना वायरसः ओडिशा में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई, संक्रमितों की तादाद 1,052 पहुंची
जमात

भुवनेश्वर, 20 मई ओडिशा में कोरोना वायरस से बुधवार को एक और मरीज की मौत दर्ज की गई। इसके बाद प्रदेश में मृतकों की संख्या छह हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के 74 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 1052 तक पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले के 70 वर्षीय बुजुर्ग की भुवनेश्वर में कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई।

भुवनेश्वर के एम्स में कटक के एक अन्य व्यक्ति की भी मंगलवार को मौत हुई थी।

छह मौतों में, तीन खुर्दा, दो गंजम और एक कटक जिले में हुई है।

कोरोना वायरस के 74 मामलों में से 72 पृथक केंद्रों के हैं।

नए मामले बौध (28), पुरी (11), कटक (नौ), खुरा (सात), गंजम (छह), जाजपुर (छह), केंद्रपाड़ा (दो), मलकानगिरी (दो) बालासोर (एक), ढेंकनाल (एक) और कंधमाल (एक) जिलों से सामने आए हैं।

कोविड-19 के 1052 मरीजों में से 739 का इलाज चल रहा है और 307 रोगी बीमारी से ठीक हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).