देश की खबरें | मानवीय संकट के प्रति शीर्ष अदालत के कथित उदासीन रवैये को लेकर वकीलों का प्रधान न्यायाधीश को पत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण प्रवासी कामगारों की दुर्दशा पर उच्चतम न्यायालय द्वारा मंगलवार को स्वत: ही संज्ञान लिये जाने से एक दिन पहले देश के 20 प्रमुख वकीलों ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और अन्य न्यायाधीशों को तल्ख पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि इस मानवीय संकट के प्रति शीर्ष अदालत के उदासीन रवैये को अगर तुरंत ठीक नहीं किया गया तो इसका मतलब उसका अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना होगा।