देश की खबरें | दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर कड़ाई से जांच के कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हुई
जियो

नयी दिल्ली/गाजियाबाद, 27 मई गाजियाबाद प्रशासन द्वारा जिले की सीमा सील किये जाने के बाद दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर बुधवार को जाम जैसी स्थिति रही। अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही को लेकर बेहद सख्ती बरती और सिर्फ उन्हें ही अनुमति प्रदान की जिनके पास वैध यात्रा पास था या आवश्यक सेवाओं से जुड़े थे।

गाजियाबाद पुलिस के उपाधीक्षक राकेश मिश्रा ने कहा कि यात्रियों की जांच के कारण यातायात धीमी गति से आगे बढ़ा।

यह भी पढ़े | NASA's SpaceX Demo-2 Launch Countdown Live Streaming Online & Time in IST: जानिए कब और कैसे देखें नासा के स्पेस-एक्स की पहली लॉन्चिंग.

उन्होंने कहा, ‘‘बिना वैध पास के सीमा पार करने की कोशिश करने वालों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।’’

जिले में कोविड-19 मामलों के बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए गाजियाबाद प्रशासन ने सोमवार रात से सीमाओं को फिर से सील कर दिया है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश PPE किट घोटाला: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कहा- नौतिकता के आधार पर लिया फैसला.

पुलिस ने कहा कि दिल्ली की तरफ से आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को वैध पास के साथ जाने की अनुमति दी जा रही है।

डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ और मीडियाकर्मियों को भी अपने आईडी कार्ड के साथ आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।

गाजियाबाद के यातायात निरीक्षक-2 बी पी गुप्ता ने कहा, ‘‘हम उन यात्रियों को चालान जारी कर रहे हैं, जिनके पास आवाजाही के लिए वैध पास नहीं हैं और उन्हें उनके घर वापस भेज रहे हैं। उन व्यक्तियों के भी चालान किए गए हैं, जिन्होंने चेहरे पर मास्क नहीं लगा रखे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)