देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस के कारण तीन और लोगों की मौत, 135 नये मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ ही राज्य में इससे मरने वालों की कुल 47 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 135 नये मामले सामने आये हैं, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2418 हो गयी है।