एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में लू का प्रकोप, पालम में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों को बुधवार को चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। अधिकतर स्थानों पर पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में लू का प्रकोप, पालम में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
जियो

नयी दिल्ली, 27 मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों को बुधवार को चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। अधिकतर स्थानों पर पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

पालम वेधशाला ने सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कि मंगलवार के दर्ज तापमान (47.6 डिग्री सेल्सियस) से थोड़ा ही कम है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2190 में नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 56,948 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 45.9 दर्ज किया। सफदरजंग वेधशाला में दर्ज तापमान पूरे शहर के लिए अधिकृत तापमान माना जाता है। मंगलवार को इसने अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था।

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पिछली बार सफदरजंग मौसम केंद्र में पारा 46 डिग्री के निशान पर 19 मई 2002 को पहुंचा था।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

सफदरजंग के लिए मई में अभी तक का रिकॉर्ड 47.2 डिग्री सेल्सियस का है। यह 29 मई 1944 को दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि लोधी रोड और आयंगर स्थित मौसम स्टेशनों में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.1 और 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीवास्तव ने कहा कि तपती गर्मी से कुछ राहत 28 मई को ताजा पश्चिमी विक्षोभ से और कम ऊंचाई पर बहने वाली पूर्वी हवाओं से मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि 29-30 मई को दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

भााषा अमित पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).