एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोकशी मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में थाना जारचा पुलिस ने बुधवार दोपहर को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

देश की खबरें | गोकशी मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
जियो

नोएडा, 27 मई जिले में थाना जारचा पुलिस ने बुधवार दोपहर को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके दो साथियों को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया था। ये बदमाश गोकशी के एक मामले में फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2190 में नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 56,948 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पच्चीस- पच्चीस हजार रुपये की इनाम की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को उनके बारे में सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नसीम के पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। उसके उसे साथी चेहल्लुम अली व नईम को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).