जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 595 अंक की बढ़त से 32,000 अंक के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 595 अंक और चढ़ गया। मई के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान के बीच बाजार में व्यापक लिवाली देखने को मिली। सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से भी बाजार धारणा को बल मिला।