खेल की खबरें | क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कार्यक्रम घोषित किया, भारत श्रृंखला इसमें शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने अटकलों का दौर खत्म करते हुए गुरूवार को पुष्टि की कि भारतीय टीम चार टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिये इस साल अक्टूबर में उसके देश का दौरा करेगी।
मेलबर्न, 28 मई क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने अटकलों का दौर खत्म करते हुए गुरूवार को पुष्टि की कि भारतीय टीम चार टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिये इस साल अक्टूबर में उसके देश का दौरा करेगी।
सीए ने अपना गर्मियों का कार्यक्रम घोषित किया जो नौ अगस्त से जिम्बाब्वे के दौरे के साथ शुरू होगा।
यह भी पढ़े | #DhoniRetires फिर हुआ ट्विटर पर ट्रेंड तो भड़की साक्षी धोनी, अफवाह फैलाने वालों लताड़ा, फिर डिलीट किया ट्वीट.
भारत टी20 श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया का दौरा करेगा जिसकी शुरूआत 11 अक्टूबर को ब्रिसबेन से होगी जिसके बाद 14 और 17 अक्टूबर को मैच खेले जायेंगे।
विराट कोहली की टीम फिर चार टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिये वहां जायेगी जिसकी शुरूआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में होगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जायेगी।
यह भी पढ़े | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद.
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रोबर्ट्स ने बयान में कहा, ‘‘हम जानते हैं कि हमारे नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियां आज जारी किये गये अंतिम कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव दिखा सकती है लेकिन हम इस गर्मियों के सत्र में जहां तक संभव हो, उतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हासिल करने के लिये सबकुछ करेंगे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर जरूरी होगा तो हम कार्यक्रम में बदलाव की सूचना देंगे। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

