#DhoniRetires फिर हुआ ट्विटर पर ट्रेंड तो भड़की साक्षी धोनी, अफवाह फैलाने वालों लताड़ा, फिर डिलीट किया ट्वीट
बता दें कि इस समय एमएस धोनी अपने परिवार के साथ रांची में है. लॉकडाउन के समय वो अपने घर में ही वक्त गुजार रहे हैं. कई बार उन्हें अपनी बेटी जीवा के साथ खेलते हुए देखा गया है. उनकी पत्नी ने भी इसके वीडियो शेयर किये हैं.
- Read in
- English
Sakshi Dhoni on MS Dhoni Retirement Trends: बुधवार को अचानक ट्विटर पर #DhoniRetires ट्रेंड होने लगा. इस ट्रेंड पर धोनी की पत्नी साक्षी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, बाद में साक्षी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. बता दें कि साक्षी #DhoniRetires को लेकर काफी नाराज थी और उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर व्यक्त किया था. ज्ञात हो कि वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के रिटायरमेंट का विषय इस समय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा के विषयों में से एक है. फैन्स और धोनी के आलोचक हमेशा इस विषय पर चर्चा करते हैं.
वर्ल्ड कप 2019 के बाद तो इस विषय पर कई बार क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैन्स ने अपने मत व्यक्त किये है. बहरहाल, ट्विटर पर बुधवार को चल रहे ट्रेंड से साक्षी धोनी काफी खफा नजर आई, उन्होंने लिखा कि ये महज अफवा है. लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया हैं. हालांकि, बादमे उन्होंने इस तवीत को डिलीट कर दिया.

बता दें कि इस समय एमएस धोनी अपने परिवार के साथ रांची में है. लॉकडाउन के समय वो अपने घर में ही वक्त गुजार रहे हैं. कई बार उन्हें अपनी बेटी जीवा के साथ खेलते हुए देखा गया है. उनकी पत्नी ने भी इसके वीडियो शेयर किये हैं. हाल ही में एमएस धोनी की रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए, हरभजन सिंह ने कहा था कि नीले रंग की जर्सी में एमएस धोनी को देखने की संभावना कम से कम है. हालांकि, भज्जी ने यह भी कहा कि वह अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग खेलेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

