देश की खबरें | प्रवासी कामगारों को वापस लाने का काम दो-तीन दिन में समाप्त हो जाएगा : उत्तर प्रदेश सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों मे फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों को वापस लाने का काम अगले दो-तीन दिन में पूरा हो जाएगा।
लखनऊ, 28 मई लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों मे फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों को वापस लाने का काम अगले दो-तीन दिन में पूरा हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि अन्य राज्यों ने सूचित किया है कि वापसी के इच्छुक प्रवासी उनके यहां नहीं हैं या बहुत कम संख्या में हैं।
यह भी पढ़े | गुजरात: नाबालिग लड़की की बेरहमी से पिटाई करने वाले 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO हुआ था वायरल.
अपर मुख्य सचिव, गृह और सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया, ‘‘ट्रेनों और बसों से प्रवासी कामगारों को वापस लाने का पूरा अभियान अगले दो-तीन दिन में समाप्त हो जाएगा। अभी तक करीब 26 से 27 लाख प्रवासी लौटे हैं।’’
उन्होंने बताया कि गुजरात, दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों से ज्यादातर प्रवासी श्रमिक वापस आ चुके हैं और इन राज्यों से वापस आने वाले श्रमिकों की संख्या अब नगण्य है।
उन्होंने बताया कि अभी तक प्रवासी श्रमिकों को लेकर राज्य में 1,411 ट्रेनें आयी हैं और अगले कुछ दिन में इनकी संख्या 1,551 हो जाएगी।
अवस्थी ने बताया कि अब प्रदेश में महाराष्ट्र और कुछ दक्षिणी राज्यों से ट्रेनें आनी हैं।
राज्य में सबसे ज्यादा 490 ट्रेनें गुजरात से आयी हैं, जबकि महाराष्ट्र से 327, पंजाब से 228, दिल्ली से 94, कर्नाटक से 53 और राजस्थान से 33 ट्रेनें आयी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

